मीडिया की राष्ट्रवाद के संदर्भ में महत्वपूर्ण भूमिका रही है : अच्युतानंद मिश्र
' भारतीय संदर्भ मे जो हमारी सांस्कृतिक चेतना है वह राष्ट्रबोध को समाज के सामने लाकर खड़ा कर देती है इसलिए मीडिया की राष्ट्रवाद के संदर्भ में हमेशा से ही महत्वपूर्ण भूमिका रही है। और मीडिया से पहले साहित्य ने इस चेतना को जन-जन में व्याप्त किया है। ' ये शब्द दिल्ली विश्वविद्यालय के पी.जी.डी.ए.वी. कॉलेज ( सांध्य) के मीडिया प्रकोष्ठ द्वारा 26-27 अप्रैल 2018 को ' मीडिया , साहित्य और राष्ट्रवाद ' विषय पर आयोजित दो दिवसीय अन्तरराष्ट्रीय संगोष्ठी के अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार श्री अच्युतानंद मिश्र ने कहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप ' भारतीय जनसंचार संस्थान ' के महानिदेशक श्री के.जी. सुरेश और बीज वक्ता के रूप में श्री सच्चिदानंद जोशी उपस्थित थे। संगोष्ठी के आरम्भ में आरम्भ में संगोष्ठी के संयोजक और सत्र के संचालक डॉ. हरीश अरोड़ा ने सभी सम्मानित अतिथियों को स्वागत कराते हुए इस संगोष्ठी की प्रासंगिकता के सम्बन्ध में बोलते हुए...